लॉकडाउन: पुलिस टीम पर हमले करने वाले आरोपी गिरफ्तार, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के रहुनिया खुटला मुहल्ले में शनिवार को लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से पुलिस दल पर हमले की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि "शनिवार को एक पुलिस दल रहुनिया खुटला मुहल्ले में पिकेट ड्यूटी पर था.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के रहुनिया खुटला मुहल्ले में शनिवार को लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से पुलिस दल पर हमले की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि “शनिवार को एक पुलिस दल रहुनिया खुटला मुहल्ले में पिकेट ड्यूटी पर था. वहां पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस दल पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जियाउल्ला (35) और राहतउल्ला (17) को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी चार नामजद लोगों की तलाश की जा रही है.

वहीं, महिला शफीका खातून ने आरोप लगाया कि “उसने अपने नाबालिग देवर राहतउल्ला को परचून की दुकान सर्फ और शैम्पू खरीदने के लिए भेजा था, दुकान से वापस लौटते समय सिपाही महेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह ने उसे अकारण पीट दिया इसका विरोध करने पर कालवनगंज पुलिस चौकी के एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके शौहर अताउल्ला को भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया है.

गिरफ्तार जियाउल्ला की बीवी लफीका खातून ने पुलिस पर महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है. हालांकि, नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर किसी के साथ मारपीट नहीं की, लॉकडाउन का पालन कराने पर कुछ लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए थे, जिनमें से दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

यूपी में इन दिनों लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा है. वहीं, लॉकडाउन का पालन करा रही पुलिस पर हमला किया जा रहा है. इस हमले में पुलिसकर्मी की ऊंगलियां लहुलूहान हो गईं. यह मामला आगरा जिले का है. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह थाना हरीपर्वत इलाके में पुलिस श्री टाकीज के पास बैरियर लगा कर सख्त निगरानी कर रही थी. उस दौरान सड़क पर हर आने-जाने वाले से गहन पूछताछ की जा ही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक को पुलिस ने बैरियर के पास रोका और उससे लॉकडाउन में सड़क पर घूमने की वजह पूछी. इस बात से तिलमिलाए युवक ने चाकू से पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया. हमले में पुलिसकर्मी की 2 ऊंगलियां जख्मी हो गईं. घायल सिपाही का नाम महेश बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola