ePaper

Kanpur News: चुनाव से पहले कानपुर में 58 लाख रुपए की नगदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 Jan 2022 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: चुनाव से पहले कानपुर में 58 लाख रुपए की नगदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर पुलिस कमिश्नी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से 58 लाख रुपए की नगदी बरामद की है.

विज्ञापन

Kanpur News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान होते ही नेताओं के साथ पुलिस भी सक्रिय हो गई है. चुनाव में माहौल खराब करने वालों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं. इस बीच कानपुर पुलिस कमिश्नी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से 58 लाख रुपए की नगदी बरामद की है. ऐसी आशंका है कि यह रकम चुनाव में खपाने के लिए इस्तेमाल होनी थी. फिलहाल, पुलिस पैसों की जांच में जुटी है.

22 जनवरी तक रैलियों और रोडशो पर रोक

इधर, यूपी में चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, लेकिन कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव के लिए प्रत्यक्ष रैलियों और रोडशो पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ा दी. आयोग ने कहा कि वह बाद में स्थिति की समीक्षा करेगा और नया निर्देश जारी करेगा.

पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

पहले चरण में11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola