गाजियाबाद: पार्क में खेल रहे बच्चे पर पिटबुल डॉग का हमला, 150 टांके लगा डॉक्टर्स ने बचाई जान, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
गाजियाबाद: पार्क में खेल रहे बच्चे पर पिटबुल डॉग का हमला, 150 टांके लगा डॉक्टर्स ने बचाई जान, देखें Video

गाजियाबाद संजय नगर सेक्टर 23 के ए ब्लॉक निवासी सचिन त्यागी के 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल ने काट लिया था. उस वक्त बच्चा पार्क में खेल रहा था. बच्चे को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चा इतना घायल था कि उसकी सर्जरी करनी पड़ी. पिता ने मीडिया को बताया कि बच्चे को डेढ़ सौ टांके लगे हैं

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक बार फिर पालतू पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिला है. राजनगर एक्सटेंशन के बाद अब संजय नगर सेक्टर 23 में भी कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है. पार्क में खेलते बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया. उसे 150 टांके लगे हैं. इस मामले में बच्चे का इलाज किया जा रहा है. परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है.

इलाज में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए

जानकारी के मुताबिक, संजय नगर सेक्टर 23 के ए ब्लॉक निवासी सचिन त्यागी के 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल ने काट लिया था. उस वक्त बच्चा पार्क में खेल रहा था. बच्चे को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चा इतना घायल था कि उसकी सर्जरी करनी पड़ी. पिता ने मीडिया को बताया कि बच्चे को डेढ़ सौ टांके लगे हैं.

जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया है कि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है. कुत्ते के मालिक ललित त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है. बच्चे के इलाज में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए हैं. बीते कुछ दिनों से गाजियाबाद और नोएडा में पालतू कुत्ते के काटने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन मामलों में पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है.

Also Read: VIDEO: यूपी में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, कराहता रहा मासूम, कुत्ते को पुचकारते निकल गयी महिला

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola