ePaper

VIDEO: यूपी में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, कराहता रहा मासूम, कुत्ते को पुचकारते निकल गयी महिला

Updated at : 06 Sep 2022 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: यूपी में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, कराहता रहा मासूम, कुत्ते को पुचकारते निकल गयी महिला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी की लिफ्ट में एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया. कुत्ते की मालकिन का दिल तब भी नहीं पसीजा जब बच्चा दर्द से कराहता रहा. मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाली घटना घटी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक लिफ्ट के अंदर की ये वीडियो है जिसमें एक बच्चा स्कूल बैग के साथ अंदर में है और उसी लिफ्ट में एक महिला पालतू कुत्ते के साथ है. कुत्ते ने बच्चे को काट लिया लेकिन महिला के उपर इसका कोई असर नहीं पड़ा. लोग अब महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी का बताया जा रहा है. जिसके लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जा रही थी. इसी लिफ्ट में एक छोटा बच्चा भी मौजूद था. जिसकी पीठ पर स्कूल बैग टंगा हुआ था. अचानक उस बच्चे को लिफ्ट में मौजूद कुत्ते ने काट लिया. जिसके बाद बच्चा दर्द से कराहने लगा.

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा दर्द से कराहता रहा. वो अपनी टांग को उठाए हुए है और दर्द से बेचैन है. लिफ्ट में केवल महिला, कुत्ता व बच्चा ही है और लिफ्ट बंद है. लेकिन महिला को उस बच्चे के दर्द से कोई मतलब नहीं रहा. वो बच्चे को संभाल सकती थी या उसके जख्मों को देख सकती थी. बजाय इसके वो मुस्कुराती रही और अपने कुत्ते को पुचकारते रही.

लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही महिला कुत्ते को पुचकारते हुए उसे लेकर चलती बनी. इधर बच्चा दर्द से तड़पता रहा. वहीं इस मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस की ओर से एक ट्वीट किया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे के पिता की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन