कोरोना का खौफ: यूपी में आज मिले 107 नए मामले, 21 से 40 वर्ष के लोग सबसे अधिक हैं कोरोना संक्रमित

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये योगी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है. उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए है. वहीं कोरोना वायरस ने अब तक तीन लोगों की जान ले चुकी है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये योगी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है. उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए है. वहीं कोरोना वायरस ने अब तक तीन लोगों की जान ले चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार तक मौतों का आंकड़ा 14 था. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त कोरोना वायरस के 959 मामले पाए गये है.

शनिवार तक कोरोना संक्रमण के कुल 852 मामले ही थे इस प्रकार इनकी संख्या में 107 का इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के 108 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस चले गये है. अस्पताल में भर्ती 108 मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न पृथक वार्ड में 1050 लोगों को रखा गया है. इसके अलावा मेडिकल केंद्रों में अब तक 10234 लोग रखे गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया मरीजों के आयु वर्ग की बात करें तो 0 से 20 वर्ष तक के 18% मरीज हैं. इसके अलावा 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग तक के 47.3%, 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 24.7% और 60 साल से अधिक उम्र के 9.4% लोग संक्रमित हैं.

उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों में पुरुषों का प्रतिशत 78 है और महिलाओं का प्रतिशत 22 है. उन्होंने बताया कि सरकार को केंद्र से रैपिड टेस्टिंग किट मिले थे, जिनका उपयोग शुरू कर दिया गया है. दो दिन पहले नोएडा से इसके इस्तेमाल की शुरुआत की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि किसी की बीमारी की पुष्टि के लिए इस किट का प्रयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि यह जानने के लिए किया जाएगा कि किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण है या नहीं है. लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि केवल प्रयोग शालाओं के जरिए ही की जाएगी. इस बीच गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कोविड-19 के मद्देनजर पैदा सूरते हाल में मदद के लिए बनाए गए केयर फंड में अभी तक 204 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि जमा की जा चुकी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola