ePaper

UP News: हैदराबाद में BJP की बैठक का दूसरा दिन आज, भाग्य लक्ष्मी मंदिर में सीएम योगी ने की शक्ति आराधना

Updated at : 03 Jul 2022 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: हैदराबाद में BJP की बैठक का दूसरा दिन आज, भाग्य लक्ष्मी मंदिर में सीएम योगी ने की शक्ति आराधना

हैदाराबाद में आयोजित हो रही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन है. बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रदेश से सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजन के साथ दिन की शुरुआत की.

विज्ञापन

Lucknow News: हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है. बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश से सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को हैरदाबाद पहुंच गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह चारमीनार स्थित भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजन के साथ दिन की शुरुआत की. सीएम योगी मीटिंग में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तय किए गए टारगेट 75 की भी चर्चा करेंगे.

पीएम मोदी विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित

बीजेपी की दो दिन की कार्यकारिणी की बैठक में आज दूसरे दिन कई राजनीतिक प्रस्ताव पास होने की खबर है. बैठक में देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा बीजेपी के भावी कार्यक्रम तय होंगे. दरअसल, तेलंगाना में अगले साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी ने इस चुनावी की तैयारी के क्रम में अपना पहला कदम बढ़ा दिया है.रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.

हैदराबाद में 18 साल बाद कार्यकारिणी की बैठक

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी आज शाम हैदराबाद के परेड मैदान में विजय संकल्प रैली को भी संबोधित करेंगे. दरअसल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने राष्ट्रीयकार्यकारिणी बैठक आयोजित की है. हैदराबाद में करीब 18 साल बाद कार्यकारिणी की बैठक की जा रही है. इससे पहले हैदराबाद में 2004 में कार्यकारिणी की बैठक हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola