UP Election 2022: बीएसपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची, धामपुर और कुंदरकी से बदल दिए प्रत्याशी

Updated:
विज्ञापन
UP Election 2022: बीएसपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची, धामपुर और कुंदरकी से बदल दिए प्रत्याशी

बसपा की ओर से इस बार बहुत ही फूंक-फूंककर कदम उठाए जा रहे हैं. 22 जनवरी को जारी की गई सूची में कुछ बदलाव के साथ यह नई लिस्ट जारी की गई है.

विज्ञापन

Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में लगी बहूजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से गुरुवार को 6 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है. पार्टी की ओर से इस बार बहुत ही फूंक-फूंककर कदम उठाए जा रहे हैं. 22 जनवरी को जारी की गई सूची में कुछ बदलाव के साथ यह नई लिस्ट जारी की गई है.

undefined

पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में जानकारी दी गई है कि 22 जनवरी को दूसरे चरण की विधानसभा की सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी. इसमें कुछ बची हुई व कुछ तब्दीली की गई विधानसभा की सीट के उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं. इसमें बिजनौर की धामपुर से मूलचंद्र चौहान, मुरादाबाद की कुंदरकी से मोहम्मद रिजवान, बरेली की नवाबगंज से यूसुफ खान, फरीदपुर से शालिनी सिंह,, बरेली से बृह्मानंद शर्मा एवं ददरौल से चंद्रकेतु मौर्य को बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें कि पिछली बार बिजनौर के धामपुर से पहले कमाल अहमद और बरेली के कुंदरकी विधानसभा सीट से हाजी चांदबाबू मलिक को बसपा ने अपना टिकट दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola