Ram Leela 2020: अयोध्या में 17 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला, 14 भाषाओं में डिजिटली उपलब्ध होगी और मंचन करेंगे BJP सांसद-फिल्मी सितारे
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Sep 2020 7:47 AM
Ram Leela 2020: राम नगरी अयोध्या में 17 अक्टूबर से रामलीला शुरू होने जा रहा है. इस बार ओपेन रामलीला का आयोजन 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सरयू तट अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय पर किया जाएगा. अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद चहल पहल बढ़ गयी है. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 100 लोग ही इस रामलीला को देखने के लिए शामिल हो सकते हैं. यहां होने वाली रामलीला को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा चुकी है.
Ram Leela 2020: राम नगरी अयोध्या में 17 अक्टूबर से रामलीला शुरू होने जा रहा है. इस बार ओपेन रामलीला का आयोजन 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सरयू तट अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय पर किया जाएगा. अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद चहल पहल बढ़ गयी है. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 100 लोग ही इस रामलीला को देखने के लिए शामिल हो सकते हैं. यहां होने वाली रामलीला को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा चुकी है.
वहीं, अब अयोध्या की रामलीला उर्दू और भोजपुरी समेत 14 भाषाओं में डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी. इसमें कई दिग्गज कलाकार भाग लेंगे. इस बार BJP सांसद और फिल्मी कलाकार हिस्सा लेंगे. इस बार बार अयोध्या के रामलीला मंच पर राजनेता और फिल्मी सितारे अहम किरदार निभाएंगे.
रामलीला का मंचन अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किला में होगा जो निर्माणाधीन राम मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आयोजन समिति के मुख्य मीडिया सलाहकार ने मीडिया को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 17 से 25 अक्टूबर के बीच सीमित दर्शकों की मौजूदगी में इसका मंचन होगा, लेकिन केबल टीवी, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर इसे प्रसारित किया जाएगा.
मनोज तिवारी और रवि किशन के अलावा कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार भी इस रामलीला का किरदार निभाएंगे. अभिनेता विंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका में होंगे, रितु शिवपुरी कैकयी की भूमिका निभाएंगी, असरानी नारद के तौर पर नजर आएंगे और शहबाज खान रावण के किरदार में दिखेंगे. उन्होंने कहा कि राकेश बेदी विभीषण, राकेश पुरी निषादराज, रजामुराद अहिरावण और अवतार गिल जनक की भूमिका में होंगे.
गोरखपुर से सांसद रवि किशन भरत के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद मनोज तिवारी रामलीला में अंगद की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में ‘भारी खुशी’ है और यह भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य रामलीला के आयोजन की प्रेरणा है.
अयोध्या की रामलीला’ की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह भोजपुरी, उर्दू, तमिल, तेलगु, बंगला और अंग्रेजी समेत 14 भाषाओं में डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी. देश भर में व्यापक रूप से जनता तक पहुंचने के लिये 14 भाषाओं में लिखित भाषांतर का इस्तेमाल किया जाएगा. इस रामलीला का मंचन संयुक्त रूप से दो संगठनों, ‘मेरी मां फाउंडेशन’ और ‘राम की रामलीला’ द्वारा किया जा रहा है. पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा समिति के मुख्य संरक्षक हैं.
News Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










