लखनऊ के ज्वेलर की बनाई ज्वेलरी से सजे हैं प्रभु श्रीराम, लगा है 5 किलो से ज्यादा का सोना

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: GRAB VIA PMINDIA WEBSITE** Ayodhya: The idol of Ram Lalla during the 'Pran Pratishtha' rituals at the Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo)(PTI01_22_2024_000137A)

श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका शृंगार किया गया था. खास बात यह है कि 14 आभूषणों का डिजाइन लखनऊ के प्रतिष्ठित ज्वेलर हरसहायमल श्यामलाल ने तैयार किया है.

विज्ञापन
undefined

अयोध्या की भगवान राम की मूर्ति पर सजे सोने के आभूषणों के बारे में आइए आपको बताते हैं. अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित भगवान राम की मूर्ति के आभूषणों को लखनऊ के हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स ने तैयार किया है जो इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) से प्रमाणित है.

undefined

पहले बात रामलला के मुकुट की करते हैं जो सोने से तैयार किया गया है. इसका वजन करीब 1.7 किलोग्राम है. पीछे से मुकुट को सहारा देने के लिए 22 कैरेट के सोने को लगाया गया है जिसका वजह करीब आधा किलोग्राम है. यही नहीं 75 कैरेट के हीरे, 135 कैरेट के जाम्बियन पन्ने और 262 कैरेट के माणिक मुकुट को कुछ अलग ही निखार रहे हैं. यह मुकुट साढ़े पांच साल के बच्चे के लिए डिज़ाइन किया गया है. मुकुट के केंद्र में सूर्य नजर आ रहा है जो सूर्यवंशी लोगो का प्रतीक है, जो भगवान राम के वंश को दर्शाता है.

undefined

अब बात करें टीका की तो इसे भी सोने से तैयार किया गया है. इसका वजन लगभग 16 ग्राम है, जिसमें सेंटर में तीन कैरेट का नेचुरल डायमंड लगा है.

undefined

रामलला पन्ना की अंगूठी पहने नजर आ रहे हैं जिसका वजन लगभग 65 ग्राम है. इस अंगूठी में लगभग 4 कैरेट हीरे और 33 कैरेट पन्ना जड़ा है. अंगूठी के सेंटर में ज़ाम्बियन पन्ना लगा है जो जंगल की जीवंत हरियाली का प्रतीक है. बाएं हाथ के लिए डिज़ाइन की गई माणिक अंगूठी का वजन लगभग 26 ग्राम है. यह हीरे और माणिक दोनों से जड़ित है.

undefined

पीले सोने से बने छोटे गोल हार का वजन लगभग 500 ग्राम है. इसमें लगभग 50 कैरेट हीरे, 150 कैरेट माणिक और 380 कैरेट पन्ना लगाया गया है. पंचलड़ा (पांच धागे) का वजन लगभग 660 ग्राम है जिसमें 80 कैरेट हीरे, 60 कैरेट पोल्की और 550 कैरेट पन्ना लगाया गया है. विजयमाला की बात करें तो, इसका वजन लगभग 2 किलो है.

undefined

कमरबंध का वजन लगभग 0.75 किलोग्राम है जो पीले सोने से तैयार किया गया है. इसमें 70 कैरेट हीरे के साथ-साथ लगभग 850 कैरेट माणिक और पन्ना लगा है. यह अटूट ताकत, शाश्वत गुण, साहस, जुनून, ज्ञान, पवित्रता और लालित्य का प्रतीक हैं.

undefined

बाजूबंद जो दोनों बाजू में लगाया गया है, उसका वजन लगभग 400 ग्राम है. यह 22 कैरेट सोने से बनाया गया है. कंगन या यूं कहें चूड़ियों का वजन लगभग 850 ग्राम है जिसमें लगभग 100 कैरेट के हीरे हैं. इसमें 320 कैरेट माणिक और पन्ना भी लगाया गया है.

Also Read: रामलला पहनेंगे 6 किलो का हीरे का मुकुट, सूरत के कारोबारी ने दिया है दान में
undefined

पग कुड़ा, जो एक प्रकार की पायल होता है, इसका वजन लगभग 400 ग्राम है. यह हीरे और माणिक से जड़ा हुआ है. पैरों का एक अन्य आभूषण पायल, 22 कैरेट सोने से तैयार किया गया है, जिसका वजन लगभग आधा किलो है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola