UP News : अयोध्या में भीषण हादसा, बस और ट्रक की हुई टक्कर, पांच की मौत

दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत और करीब 10 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस समेत तमाम आला अधिकारी आनन-फानन मौके पहुंचे.
यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार अयोध्या में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की जान चली गयी.
बताया जा रहा है कि हादसा गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर हुआ, जिसमें ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर के बाद बस के ऊपर ट्रक पलट गया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसे के समय बस में 47 लोग सवार थे.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




