भाजपा ने कहा, पाक को आतंकवादी राज्य घोषित किया जाना चाहिए
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इलाहाबाद : मुंबई की अदालत के समक्ष आतंकवादी डेविड हेडली की गवाही साबित करती है कि पाकिस्तान में कोई भी गैर सरकारी तत्व नहीं है और सिर्फ खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा वित्तपोषित सीमा पार आतंक है. भाजपा ने आज मांग की कि भारत उस देश को आतंकवादी देश घोषित कराने के लिए कूटनीतिक कवायद शुरु […]
विज्ञापन
इलाहाबाद : मुंबई की अदालत के समक्ष आतंकवादी डेविड हेडली की गवाही साबित करती है कि पाकिस्तान में कोई भी गैर सरकारी तत्व नहीं है और सिर्फ खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा वित्तपोषित सीमा पार आतंक है. भाजपा ने आज मांग की कि भारत उस देश को आतंकवादी देश घोषित कराने के लिए कूटनीतिक कवायद शुरु करे.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की अदालत के समक्ष हेडली के बयान ने पाकिस्तान की धूर्तता को उजागर कर दिया है, जो अपनी धरती पर कार्य करने वाले गैर सरकारी तत्वों पर गुमराह करने वाला सिद्धांत देकर अपनी जिम्मेदारी को त्यागने का प्रयास लंबे समय से कर रहा है.”
सिंह ने कहा, ‘‘हेडली के बयान ने जिस बात का लंबे समय से संदेह था उसे साबित कर दिया है कि पाकिस्तान में कोई गैर सरकारी तत्व नहीं है बल्कि सिर्फ आईएसआई द्वारा वित्तपोषित सीमा पार आतंकवाद है. भारत को अब पाकिस्तान को आतंकवादी राज्य औपचारिक तौर पर घोषित कराने के लिए कूटनीतिक कवायद शुरु कराकर पाकिस्तान को वैश्विक तौर पर अलग-थलग करने के लिए इस अवसर का इस्तेमाल करना चाहिए .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










