किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर के बॉडीगार्ड पर बलात्कार का मामला दर्ज, आरोपी फरार

इलाहाबाद : किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के अंगरक्षक रिक्की मलिक उर्फ मौसिम उर्फ रिक्की खान पर एक युवती का यौन शोषण करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज किया. सिविल लाइंस थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, कुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े के शिविर में […]
इलाहाबाद : किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के अंगरक्षक रिक्की मलिक उर्फ मौसिम उर्फ रिक्की खान पर एक युवती का यौन शोषण करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज किया. सिविल लाइंस थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, कुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े के शिविर में युवती की मुलाकात रिक्की से हुई और उसने महामंडलेश्वर से भेंट कराने के बहाने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और शिविर में एक कुटिया में उसका अश्लील वीडियो बना लिया.
…और इसे भी जानिये : नाबालिग से यौन शोषण कर पूर्व सरपंच ने बनाया वीडियो, वायरल होने पर पीड़िता के पिता तक पहुंची बात, फिर…
एफआईआर के अनुसार, बाद में रिक्की ने इस वीडियो के जरिये उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और 28 मार्च, 2019 को सिविल लाइंस स्थित जेके पैलेस होटल में उसका यौन शोषण कर इसका भी वीडियो बना डाला. अब आरोपी रिक्की, युवती का यह वीडियो उसके रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर भेज रहा है.
सिविल लाइंस थाना के एसएचओ राकेश चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 346, 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आरोपी इंदौर का रहने वाला है और उसकी तलाश की जा रही है. उल्लेखनीय है कि किन्नर अखाड़ा ने पहली बार प्रयागराज कुम्भ में अपना शिविर लगाया और यह शिविर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




