ePaper

फूलपुर उपचुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीति का आगाज होगा : राज बब्बर

Updated at : 25 Feb 2018 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
फूलपुर उपचुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीति का आगाज होगा : राज बब्बर

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को कहा कि फूलपुर उपचुनाव सिर्फ 2019 के आम चुनाव का ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी आगाज होगा. इसमें 2019 के लिए दोबारा इलाहाबाद फैसला करेगा. फूलपुर सीट पर आगामी 11 मार्च को होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को कहा कि फूलपुर उपचुनाव सिर्फ 2019 के आम चुनाव का ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी आगाज होगा. इसमें 2019 के लिए दोबारा इलाहाबाद फैसला करेगा. फूलपुर सीट पर आगामी 11 मार्च को होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा के लिए प्रचार करने आये राज बब्बर ने कहा, “यह चुनाव हम कार्यकर्ता के तौर पर लड़ेंगे और हमारे बीच कोई भी नेता के रूप में लोगों से अनुरोध नहीं करेगा. हम वार्ड स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करेंगे. हमें लोगों का विश्वास जीतना है ना कि लाउडस्पीकर का.”

उपचुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “इस चुनाव से किसी की सरकार नहीं बननेवाली है, किसी की सरकार नहीं गिरनेवाली है. लेकिन, यदि हमारी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है तो हम इलाहाबाद का गौरव वापस लाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.” उन्होंने कहा, “हम सांसद जीतने नहीं आये हैं, बल्कि इलाहाबाद की अस्मिता की लड़ाई लड़ने आये हैं. कांग्रेस पार्टी कभी भी कैडर की पार्टी नहीं रही है, बल्कि विचारों की पार्टी रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola