UP Election 2022: आजम खान और अब्दुल्लाह पर खुलकर बोले अखिलेश यादव, बताया- सरकार आने पर क्या होगा प्लान

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. यहां उन्होंने एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार का जमकर घेराव किया तो वहीं जेल में बंद पूर्व सांसद आजम खान के लिए उनका दर्द स्पष्ट नजर आया है.
UP Election 2022: प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. अब अन्य 6 चरणों में होने वाले मतदान के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. इस क्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रामपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. यहां उन्होंने एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, तो वहीं जेल में बंद सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह के लिए उनका दर्द स्पष्ट नजर आया.
शाहबाद में आयोजित एक चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने जेल में बंद आजम खान को लेकर कहा कि, उन्हें भैंस और किताब चोरी के आरोप में जेल में रखा गया है, जबकि किसानों को कुचलने वाले बेल दे दी गई है. उन्होंने कहा कि, ‘यह वोट डालने का अधिकार हमें मिला है. आपका एक एक वोट बदलाव लाएगा. आज जब हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं. अखिलेश यादव ने आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह को लेकर कहा कि अब्दुल्लाह तो आ गए हमारे बीच में, दो साल इन्हें परेशानी उठानी पड़ी. झूठे मुकदमों में रहना पड़ा.
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, झूठे मुकदमों में जेल चले गए. मोहम्मद आजम खान साहब के बिना हमारा चुनाव चल रहा है. वह होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता. अखिलेश यादव ने कहा कि, आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है, सपा की सरकार आते ही झूठे मुकदमों का सफाया होगा. जिनके ऊपर झूठे मुकदमें लगे वो जानते होंगे, कैसे कैसे मुकदमे हैं. पेड़ चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी का मुकदमा है, किताब चोरी का मुकदमा है, शराब की बोतल का मुकदमा है, ना जाने कितने मुकदमें हैं.
Also Read: UP Election: कैराना में रिकॉर्ड वोटिंग पर BJP का जोश हाई, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बड़ा बयान
इधर, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि, जीप से कुचलने वाला जेल से बाहर आ गया. इनपर मुकदमें हैं भैंस चोरी के इन्हें जेल में रहना पड़ रहा है, जिनको हमने टीवी पर देखा कि जीप से किसानों को कुचल दिया, वह जेल से बाहर हैं, उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का न्यू इंडिया जो किसानों को कुचलेगा उसे जेल से बाहर कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




