Agra News: पेड़ के नीचे मिला अधजला शव सिपाही की बेटी का निकला, पुलिस कर रही जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2022 1:39 PM
सिपाही वीरपाल मथुरा के सदर क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात हैं. उन्होंने खंदौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया. युवती के पिता ने 31 मई को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई थी.
Agra News: जिले में सिपाही की बेटी की हत्या कर दी गई. बुधवार को उसका अधजला शव मिला था. देर रात उसकी शिनाख्त की गई. पुलिस के अनुसार, थाना खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर मिले युवती के अधजले शव की शिनाख्त हो गई है. अधजला शव सिपाही की बेटी का निकला है. उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई. एत्माद्दौला के मंडी समिति की शांता कुंज कॉलोनी की रहने वाली थी. खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. वह 30 मई को घर से निकली थी. इसके बाद लापता हो गई.
सिपाही वीरपाल मथुरा के सदर क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात हैं. उन्होंने इस घटना के संबंध में खंदौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया. युवती के पिता ने 31 मई को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई. युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी. पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई. तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट तक का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था जिसकी शिनाख्त देर रात हो सकी. बीकॉम की छात्रा की हुई हत्या का मामला अभी रहस्य बना हुआ है. युवती की हत्या क्यों की और उसे क्यों जलाया गया? यह रहस्य बना हुआ है. पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है.
रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










