ePaper

अखिलेश को शिवपाल की धमकी, मुलायम को सौंपे कमान, वरना बनायेंगे धर्म निरपेक्ष मोरचा

Updated at : 03 May 2017 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश को शिवपाल की धमकी, मुलायम को सौंपे कमान, वरना बनायेंगे धर्म निरपेक्ष मोरचा

इटावा. सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को धमकी दी कि यदि अखिलेश यादव पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव को नहीं सौंपते तो वह नया धर्म निरपेक्ष मोरचा बना लेंगे. शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘अखिलेश ने वायदा किया था कि वह पार्टी की कमान नेताजी (मुलायम) को सौंप देंगे. अब उन्हें ऐसा […]

विज्ञापन

इटावा. सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को धमकी दी कि यदि अखिलेश यादव पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव को नहीं सौंपते तो वह नया धर्म निरपेक्ष मोरचा बना लेंगे.

शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘अखिलेश ने वायदा किया था कि वह पार्टी की कमान नेताजी (मुलायम) को सौंप देंगे. अब उन्हें ऐसा करना चाहिए और हम मिल कर सपा को मजबूत करेंगे. मैंने भी उन्हें (अखिलेश) तीन महीने का समय दिया था अन्यथा मैं नया धर्म निरपेक्ष मोरचा बनाऊंगा.’ उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह समाजवादियों को एक मंच पर लाने के लिए जल्द अभियान शुरू करेंगे.

सपा में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले अंतर्कलह हो गयी थी. शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच बर्चस्व की जंग छिड़ी हुई थी. सपा ने अखिलेश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन बुरी हार का सामना करना पड़ा. जनवरी में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शिवपाल ने कहा था कि वह चुनावी नतीजे आने के बाद नयी पार्टी का गठन करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि ऐसा कोई इरादा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola