ePaper

‘बुआ’ मायावती ने अखिलेश को बताया ‘बबुआ’ सीएम

Updated at : 06 Dec 2016 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
‘बुआ’ मायावती ने अखिलेश को बताया ‘बबुआ’ सीएम

लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि मैंने बाबा साहेब के नाम पर जो स्मारक बनाये हैं, उन्हें देखने के लिए हजारों लोग रोज आते हैं. यह स्मारक प्रदेश का गौरव बढ़ाता है. जबकि प्रदेश […]

विज्ञापन

लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि मैंने बाबा साहेब के नाम पर जो स्मारक बनाये हैं, उन्हें देखने के लिए हजारों लोग रोज आते हैं. यह स्मारक प्रदेश का गौरव बढ़ाता है. जबकि प्रदेश के बबुआ सीएम उसे फिजलूखर्ची बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के बबुआ सीएम कभी बाबा साहेब की जयंती पर छुट्टी घोषित कर देते है और कभी रद्द. उन्होंने कहा कि इन्हें सपने में भी हाथी दिखता है. वे इतने परेशान हैं कि हर भाषण में हाथी का जिक्र करते हैं और हमारे चुनाव चिह्न का प्रचार हो रहा है.

इस अवसर पर मायावती ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सैफई महोत्सव पर सपा की सरकार गरीबों का पैसा बेदर्दी से खर्च करती है, उससे तो कोई आय भी नहीं होती है.

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान लिखा वह भाजपा और आरएसएस को पसंद नहीं, क्यों यह संविधान सभी धर्मों को ध्यान में रख कर लिखा गया है, जबकि भाजपा देश पर हिंदुत्व को सौंपना चाहती है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने खुद को काबिल बनाया और लोगों को गुलामी से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola