मायावती के खिलाफ बगावत करने वाले रोमी साहनी भाजपा में शामिल
Updated at : 12 Sep 2016 5:47 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले बसपा नेता और विधायक रोमी साहनी ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली. उनके साथ बसपा के दो और विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं. रोमी साहनी लखीमपुर खीरी की पलिया सीट से विधायक हैं, जबकि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य विधायक हैं महावीर […]
विज्ञापन
लखनऊ : मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले बसपा नेता और विधायक रोमी साहनी ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली. उनके साथ बसपा के दो और विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं.
रोमी साहनी लखीमपुर खीरी की पलिया सीट से विधायक हैं, जबकि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य विधायक हैं महावीर राणा, सहारनपुर से और रोशनलाल वर्मा शहजहांपुर से हैं. इन्हें केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में शामिल करवाया.
गौरतलब है कि साहनी ने जब मायावती के खिलाफ बगावत की थी और उनपर टिकट बेचने का आरोप लगाया था तो उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा के पाले में आ गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




