ePaper

प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधार सकते, तो इस्तीफा दें अखिलेश यादव : मायावती

Updated at : 12 Aug 2016 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधार सकते, तो इस्तीफा दें अखिलेश यादव : मायावती

नयी दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज रह ही नहीं गयी है. गौरतलब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज रह ही नहीं गयी है.

गौरतलब है कि कल रात भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने AK-47 से हमला कर दिया था. उनके काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी थी. तेवतिया के साथ उनके छह अंगरक्षक भी घायल हो गये हैं. उनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola