दयाशंकर की गिरफ्तारी के बाद अब नसीमुद्दीन पर गिर सकती है गाज, पॉस्को एक्ट लगाने पर विचार

लखनऊ : मायावती पर अभद्र टिप्पणी के बाद लाइमलाइट में आये निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी और उन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेजे जाने के बाद अब यूपी पुलिस ने बसपा के प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के संकेत दे दिये हैं. खबर है कि कल रात डीजीपी ने प्रदर्शन से संबंधित सीडी […]
लखनऊ : मायावती पर अभद्र टिप्पणी के बाद लाइमलाइट में आये निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी और उन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेजे जाने के बाद अब यूपी पुलिस ने बसपा के प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के संकेत दे दिये हैं. खबर है कि कल रात डीजीपी ने प्रदर्शन से संबंधित सीडी और ट्रांसस्क्रिप्ट मंगायी है.
ऐसी जानकारी है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करायी जा सकती है. बसपा नेता नसीमुद्दीन पर पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है. वैसे भी गिरफ्तारी के बाद दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि वह नसीमुद्दीन के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करें. नसीमुद्दीन पर यह आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दयाशंकर सिंह की 12 साल की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




