ePaper

गीता प्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Updated at : 15 Sep 2015 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
गीता प्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

गोरखपुर : गीता प्रेस गोरखपुर में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी. अगस्त से चली आ रही यह हड़ताल कर्मचारी और प्रबंधन के बीच बातचीत से सुलझ गयी. प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कर्मचारी और प्रबंधन के बीच समझौता कराया. प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चले आ रहे विवाद के कारण कई महीनों से प्रेस […]

विज्ञापन

गोरखपुर : गीता प्रेस गोरखपुर में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी. अगस्त से चली आ रही यह हड़ताल कर्मचारी और प्रबंधन के बीच बातचीत से सुलझ गयी. प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कर्मचारी और प्रबंधन के बीच समझौता कराया. प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चले आ रहे विवाद के कारण कई महीनों से प्रेस के काम पर असर पड़ रहा था. छपाई के कई काम रुके हुए थे. मशीनें बंद थी.

प्रबंधन ने पहले भी कर्मचारियों से बातचीत की कोशिश की थी लेकिन यह विवाद सुलझा नहीं पायी. कर्मचारी प्रबंधन द्वारा निकाले गये लोगों को वापस लेने की मांग कर रहे थे. जबकि प्रबंधन ने साफ कर दिया था वह कर्मचारी ठेके पर रखे गये थे उन्हें वापस नहीं लिया जायेगा. प्रबंधन ने कहा माफीनामा देने के बाद 12 कर्मचारियों को वापस लिया जायेगा. वेतन वृद्धि पर बाद में फैसला लिया जायेगा. हड़ताल पूरी तरह प्रबंधन के शर्तों के साथ खत्म हुआ है.गीता प्रेस धार्मिक पुस्तकों को प्रकाशित करने में एक अलग पहचान रखता है. कई देशों में इसकी विश्वसनियता है. 8 अगस्त को कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola