मेरठ में साधु की त्रिशूल घोंप कर हत्या
Updated at : 10 Jun 2015 11:51 PM (IST)
विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के सेफपुर गांव में आज एक 75 वर्षीय साधु की उसी की कुटिया में त्रिशूल घोंप कर हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर […]
विज्ञापन
मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के सेफपुर गांव में आज एक 75 वर्षीय साधु की उसी की कुटिया में त्रिशूल घोंप कर हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हस्तिनापुर पुलिस के अनुसार मृतक साधु का नाम दयाराम (75) है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दयाराम ने करीब 25 वर्ष पहले अपने परिवार को त्याग दिया था और साधु बन गया था. पिछले काफी अर्से से वह सेफपुर गांव में कुटिया बना कर रह रहा था. जांच में यह भी मालूम हुआ है कि दयाराम शराब व भांग का आदी था. यही नहीं गांव के लोंगो को वह सट्टे का नम्बर भी बताता था.
पुलिस के अनुसार संभवत: किसी बात को लेकर दयाराम का आज हमलावर से कोई विवाद हो गया होगा. जिसके कारण उसने साधु को आज उसी के त्रिशूल से घोंपकर मार डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




