सबसे बड़ी पार्टी होने के भाजपा के दावे पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

लखनऊ : दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के दावों पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में जितने लोग राज्य सरकार की योजनाओं से फायदा पा रहे हैं, अगर उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य बना लिया गया तो बाकी […]
लखनऊ : दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के दावों पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में जितने लोग राज्य सरकार की योजनाओं से फायदा पा रहे हैं, अगर उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य बना लिया गया तो बाकी सभी दल उससे पीछे हो जायेंगे.
है कि सरकारी योजनाओं का फायदा पा रहे लोग भी यह नहीं जानते कि उन्हें वे लाभ कौन उपलब्ध करा रहा है.
मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दूंगा कि वे सरकार के बाकी बचे दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान उसकी उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने के लिए लगातार काम करें. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मीडिया के खिलाफ बेहद तल्ख टिप्पणियां किये जाने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने हंसते हुए कहा, सच बोलूं……मैं भी घूंट पी रहा हूं. आप लोगों का कोई भरोसा नहीं है. आप लोग जिसे बनाते हैं, उसे ही गिराते हैं. मुझे ना तो बनाइये और ना ही गिराइये. मालूम हो कि अखिलेश ने कल दिल्ली में अपने समकक्ष केजरीवाल से मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




