पार्टी में गुटबाजी करने वालों पर करेंगे कार्रवाई : मुलायम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए आज कहा कि गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सपा मुख्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान मुलायम […]
विज्ञापन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए आज कहा कि गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि सपा मुख्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान मुलायम ने कहा कि वह गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं की सूची तैयार करें. ऐसी बातों को जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को सुनिश्चित करना चाहिए कि पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत है. उन्हें 2012 के चुनावी प्रदर्शन को दोहराने के लिए कार्य करना चाहिए.बैठक में शामिल हुए एक जिला अध्यक्ष के मुताबिक मुलायम ने कहा, ‘‘2017 के विधानसभा चुनाव होने हैं. आपको अपने जिलों में गंभीरता से कार्य कर सुनिश्चित करना चाहिए कि पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाये।’’ पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान मुलायम ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासित रहने की भी नसीहत दी ताकि प्रदेश सरकार की छवि पर कोई असर ना पडे.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पार्टी नेताओं से कहा कि वे जनता के लिए अधिक से अधिक समय दें अैर उनकी शिकायतें सुनकर समाधान के लिए प्रशासन तक भेजें. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य सरकार के अच्छे कार्यों का प्रचार करें और यह कार्य प्राथमिकता से किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










