मेरठ में दो युवकों के गुप्तांग काट कर सडक पर फेंके, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 25 Mar 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
मेरठ में दो युवकों के गुप्तांग काट कर सडक पर फेंके, अस्पताल में भर्ती

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ग्रामीण इलाके में आज दो युवकों के गुप्तांग :प्राइवेट पार्ट: काटकर फेंक दिए गए. सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सुबह पांचली मुर्गी फार्म के पास ग्रामीणों को दो युवक गंभीर हालत में मिले थे. इनके गुपतांग […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ग्रामीण इलाके में आज दो युवकों के गुप्तांग :प्राइवेट पार्ट: काटकर फेंक दिए गए. सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सुबह पांचली मुर्गी फार्म के पास ग्रामीणों को दो युवक गंभीर हालत में मिले थे. इनके गुपतांग कटे हुए थे. दोनों के नाम साबिर (35) निवासी सिवालखास और प्रदीप (33) निवासी जानी हैं. मेडिकल अस्पताल में भर्ती साबिर ने पुलिस को बताया कि उसे और प्रदीप को सोमवार दोपहर में रेलवे रोड पर किन्नर नीलम ने चाय पिलवाई थी, जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए.

पुलिस को शक है कि किन्नर नीलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों के गुप्तांग काटकर फेंके हैं. इनमें साबिर किन्नर नीलम के साथ रहकर ढोल बजाने का काम करता है जबकि प्रदीप खाना बनाने का काम करता है. पुलिस आरोपी किन्नर नीलम की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार नीलम की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola