ePaper

बसपा प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

Updated at : 11 Jan 2015 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

अलीगढ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अतरौली सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी की कथित रुप से अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविन्द्र गौड ने आज यहां बताया कि अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी और […]

विज्ञापन

अलीगढ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अतरौली सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी की कथित रुप से अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविन्द्र गौड ने आज यहां बताया कि अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी और पेशे से बिल्डर धर्मेन्द्र चौधरी (35) कल देर रात अपने किसी परिचित व्यक्ति से मिलने के लिये अपनी कार से जा रहे थे. गाडी उनका चालक संजय चला रहा था. वाहन जब पुराने नगर निगम के पास पहुंचा तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गाडी रुकवाकर उन्हें गोलियों से भून डाला.

उन्होंने बताया कि चौधरी को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके वाहन चालक के मुताबिक हमलावर दो थे. मौके से 11 कारतूसों के खोखे पाये गये हैं. गौड ने हालांकि कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि चौधरी को कितनी गोलियां लगीं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौधरी पेशे से बिल्डर और एक नामी विनिर्माण कम्पनी में साझीदार भी थे. पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola