ePaper

शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा के लिए घर से निकली महिला को अगवा कर गैंगरेप

Updated at : 01 Sep 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा के लिए घर से निकली महिला को अगवा कर गैंगरेप

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. पुलिस ने बताया कि कोकिलावन स्थित शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा करने निकली एक महिला से दो परिचित और दो अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर […]

विज्ञापन

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. पुलिस ने बताया कि कोकिलावन स्थित शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा करने निकली एक महिला से दो परिचित और दो अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया.

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है तथा महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला शुक्रवार की रात कोकिलावन के शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार से गुजर रहे उसके दो परिचितों ने उसे लिफ्ट देने का आग्रह किया लेकिन उसने मना कर दिया.

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दो परिचितों और दो अनजान लोगों ने महिला से गैंगरेप किया. बाद में किसी तरह लोगों की मदद से उसने पुलिस को इत्तिला दी तो एसएसपी शलभ माथुर खुद मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे. उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola