ePaper

#ElectionResults2019 : मथुरा में हेमामालिनी गठबंधन प्रत्याशी से 5000 मतों से आगे

Updated at : 23 May 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
#ElectionResults2019 : मथुरा में हेमामालिनी गठबंधन प्रत्याशी से 5000 मतों से आगे

मथुरा : मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं मौजूदा सांसद हेमामालिनी पहले दो दौर की मतगणना के बाद सपा-बसपा समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह से करीब पांच हजार मतों से आगे चल रही हैं. हेमामालिनी को अब तक की गणना के अनुसार 10,136 मत मिले जबकि रालोद उम्मीदवार […]

विज्ञापन

मथुरा : मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं मौजूदा सांसद हेमामालिनी पहले दो दौर की मतगणना के बाद सपा-बसपा समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह से करीब पांच हजार मतों से आगे चल रही हैं. हेमामालिनी को अब तक की गणना के अनुसार 10,136 मत मिले जबकि रालोद उम्मीदवार को 5256 तथा कांग्रेस के महेश पाठक को मात्र 480 मत मिले हैं.

मथुरा लोकसभा सीट के कुल 17 लाख 99 हजार 321 मतदाताओं में से 10 लाख 88 हजार 206 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए कुल 32 दौर तक गणना जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola