ePaper

PM मोदी भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं, इसलिए विपक्ष उनको रोकना चाहता है : हेमामालिनी

Updated at : 08 May 2019 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं, इसलिए विपक्ष उनको रोकना चाहता है : हेमामालिनी

बस्ती (उप्र): भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं क्योंकि वह भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने […]

विज्ञापन

बस्ती (उप्र): भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं क्योंकि वह भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है.

देश में जातिवादी व्यवस्था टूट रही है और देश विकास की नयी इबारत लिखने में जुटा है. उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था देश के लिए गौरव की बात है और विश्व की महाशक्तियां भारत की ओर उम्मीद से देख रही हैं.

हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में गरीबों और पिछड़ों के प्रति सच्चा दर्द है जिसके चलते वह विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे हैं. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola