यूपी में नहीं रूक रहा दुष्कर्म

Updated at : 13 Jun 2014 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में नहीं रूक रहा दुष्कर्म

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ शर्मनाक और जानलेवा जुर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. बदायूं, बाराबंकी, बहराइच, मुजफ्फरनगर के बाद अब मुरादाबाद जिले के थजुरद्वारा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला है. 16 वर्षीय छात्रा मंगलवार रात से लापता थी. परिजनों ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ शर्मनाक और जानलेवा जुर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. बदायूं, बाराबंकी, बहराइच, मुजफ्फरनगर के बाद अब मुरादाबाद जिले के थजुरद्वारा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला है.

16 वर्षीय छात्रा मंगलवार रात से लापता थी. परिजनों ने आशंका जतायी है कि हत्या से पहले लड़की से रेप किया गया है. उधर, हमीरपुर जिले में भी 35 वर्षीय महिला से थाने में पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है. यह घटना सोमवार रात की है, जब महिला अपने पति को छुड़ाने के लिए सुमेरपुर पुलिस थाना गयी थी.

महिला के पति को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ पकड़ा था. पुलिसवालों ने महिला से कथित तौर पर रिश्वत मांगी, जिसे नहीं देने पर एसएचओ राहुल पांडेय ने उसके साथ कथित तौर रेप किया. इस मामले में एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन कॉन्स्टेबलों को ड्यूटी से हटा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola