कॉलेज से गांव लौट रहे मेडिकल छात्र को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंडला गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक दलित छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी. पीड़ित मेडिकल का छात्र था. सर्कल अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि सोमवार शाम में रजत की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी जब वह कॉलेज से अपने […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंडला गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक दलित छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी. पीड़ित मेडिकल का छात्र था. सर्कल अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि सोमवार शाम में रजत की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी जब वह कॉलेज से अपने गांव की ओर वापस लौट रहा था. वह मेडिकल पाठ्यक्रम में द्वितीय वर्ष का छात्र था.
उन्होंने बताया कि इसके बाद, गुस्साये परिवार के सदस्यों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजमार्ग जाम कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने परिवार के सदस्यों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










