युवक की पीट-पीट कर हत्या, खेत में मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 10:19 AM
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुधाना नगर में अज्ञात व्यक्तियों ने 20 साल के युवक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी. थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रभाकर केंटुरा ने रविवार को बताया कि युवक शुक्रवार को लापता हो गया था और शनिवार को उसका शव एक खेत में मिला. एसएचओ ने […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बुधाना नगर में अज्ञात व्यक्तियों ने 20 साल के युवक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी.
थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रभाकर केंटुरा ने रविवार को बताया कि युवक शुक्रवार को लापता हो गया था और शनिवार को उसका शव एक खेत में मिला. एसएचओ ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल के तौर पर हुई है. उसके सिर पर चोट के निशान हैं.
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि युवक के पिता राम किशन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










