भाईचारा : भगवा पहन कर गोरखपुर से देवघर की कांवड़ यात्रा पर निकला 15 मुसलमानों का जत्था

गोरखपुर (उप्र) : गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए करीब 15 मुसलमानों ने कांवड़ थामकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की. देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित कुशाहरी गांव में 70 कांवड़ियों ने झारखंड स्थित बाबा धाम की यात्रा शुरू की. इनमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं. […]
गोरखपुर (उप्र) : गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए करीब 15 मुसलमानों ने कांवड़ थामकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की.
देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित कुशाहरी गांव में 70 कांवड़ियों ने झारखंड स्थित बाबा धाम की यात्रा शुरू की. इनमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं.
ये श्रद्धालु पहले बस से बिहार के सुल्तानगंज पहुंचते हैं और वहां गंगा से पानी लेकर लगभग 140 किलोमीटर दूर झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में पैदल जाकर जल चढ़ाते हैं.
ग्राम प्रधान निजाम अंसारी की पहल पर अन्य मुस्लिम लोगों ने भगवा वस्त्र धारण कर अपने खर्च पर कांवड़ यात्रा में शिरकत की. कांवड़ियों की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
अंसारी ने संवाददाताओं से कहा कि वह चाहते हैं कि गांव के सभी लोग सभी धर्मों से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि वे एक-दूसरे के और करीब आयें तथा समाज की सेवा के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें.
इस कांवड़ यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले समाजसेवी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि कुशाहरी गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की वास्तविक मिसाल पेश की गयी है.
भाईचारा मजबूत करने के लिए यह बहुत अच्छा कदम है. खुशी है कि दोनों समुदायों के लोग प्रेम और एकता की नयी मिसाल कायम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा किसी भी तरह की नफरत को भुलाकर शांति और प्रेम को अपनाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




