ePaper

Tejasvi हमारी सरकार बनी तो महंगाई व बेरोजगारी को करेंगे खत्म

Updated at : 04 May 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
tejaswi

सभा को संबोधित करते तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि मैं रोजगार की और नौकरी की बात करता हूं. हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन वादे पूरे नहीं करते. उन्होंने दस वर्षों में अब तक सिर्फ देश की जनता को ठगा ही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा.

आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर मैदान में शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते पीएम मोदी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को नौकरी चाहिए तो इंडिया गठबंधन को वोट दीजिए. यदि बेरोजगारी एवं गरीबी चाहिए तो एनडीए गठबंधन को चुनिए. तेजस्वी ने कहा कि मैं रोजगार की और नौकरी की बात करता हूं. हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन वादे पूरे नहीं करते. उन्होंने दस वर्षों में अब तक सिर्फ देश की जनता को ठगा ही है. वे हिंदू, मुस्लिम, मंगलसूत्र की बात करते हैं. मधेपुरा से राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप एवं सुपौल से राजद प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते तेजस्वी ने कहा कि अभी बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, इसलिए बदलाव आवश्यक है. बदलाव के लिए वोट का चोट आवश्यक है.

-लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा-

केंद्र में सरकार बनी तो 15 अगस्त से ही एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. इतना ही नहीं एलपीजी गैस की दर भी 500 रुपये की जाएगी. 200 यूनिट तक बिजली भी फ्री में दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले रक्षाबंधन में सभी बहनों को एक-एक लाख रुपये प्रतिवर्ष तोहफे के रूप में दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में रहते हुए 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी दी. तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सबको साथ लेकर चलता है. हम देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. जबकि भाजपा वाले देश के लोकतंत्र और संविधान को समाप्त कर आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं. वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई है. आज भाजपा गरीबों को गुलाम बनाकर रखना चाहती है. रोजगार व महंगाई जैसे मुद्दा पर पीएम बात नहीं करते.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola