साप्ताहिक सिंह राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Feb 2024 3:40 PM

विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कैरियर-इस सप्ताह आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे,जिसका उपयोग होने से आपका आने वाला भविष्य संवर सकता है.मीडिया,स्पोर्टस से जुड़े लोगों को कैरियर में अच्छी सफलता मिलेगी.स्टुडेन्ट के लिए समय अनुकूल है.अध्ययन-अध्यवसाय में रूचि बढ़ेगी.कुछ लोगों के विदेश यात्रा का संयोग बनेगा.बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा,बकाये रकम की प्राप्ति होगी.नया प्रोजेक्ट आरंभ करने के लिए अनुकूल समय है.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25 फरवरी से 2 मार्च 2024): जनवरी माह का ये सप्ताह आपके लिए रहेगा कितना खास

पर्सनल लाइफ—पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है.मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी.विवाहेत्तर या अवैध सम्पर्क से दूर रहें अन्यथा इसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन,व्यावसायिक जीवन पर पड़ेगा.आपको अपमान सहना पड़ेगा.अपना दायित्व ठीक से नहीं निभा पाएंगे जिससे आपको टेंसन होगा.नव विवाहित हैं तो आपसी संबंध में मधुरता बढ़ेगी.

फैमिली लाइफ-इस समय पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य फिलहाल स्थगित रखें.पिछले सप्ताह लिये गये निर्णय परिवार के इस समय विशेष लाभदायक सिद्ध होगा.विवादास्पद मामलें हल होने में बिलम्ब होगें.भौतिक सुख-सुविधाओं में वंचित रहना पड़ सकता है.

शुभ दिन-रविवार,बुधवार

शुभ रंग-मेरून,आसमानी

शुभ तारीख-25,28

जानें सिंह राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व

सिंह राशि के लोगों को जीवन से प्रेम होता है. इनकी आवश्यकताएं सामान्य से कहीं अधिक होती है, साथ ही ये लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं. इनके हाथों में पैसा बिलकुल नहीं टिकता है. इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है और ये खुद भी अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं.

सिंह राशि वाले महत्वाकांक्षी, साफ़ चरित्र और लगनशील व्यक्ति होते हैं. ये अपने जीवन को पूरी शान के साथ जीने में विश्वास रखते हैं. लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान, स्वतंत्रता और मौलिकता रखने की इच्छा इस राशि का प्रमुख गुण है. इनमें लोगों का सत्कार करने की एक अलग क्षमता होती है. सिंह राशि वाले जातक खुद खर्च कर दूसरों को प्रसन्न करने का काम करते हैं. इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक और विचारों से संतुलित होते हैं.

इस राशि के लोग किसी भी उत्सव और समारोह आदि को सम्पन्न करने में अत्यन्त कुशल होते हैं. ये लोग ईमानदार लेकिन लड़ाकू होते हैं. सिंह राशि वालों में अनेक प्रतिभाओं के बीज होते हैं, लेकिन इन्हें केवल खुद से ही सुख और शान्ति की प्राप्ति होती है. इन लोगों के हृदय में किसी तरह के गुप्त घृणा और गुप्त पक्षपात का कोई स्थान नहीं मिलता है.

ये अपने भेदों या रहस्यों का उपयोग अपने फायदे के लिए करते हैं. सिंह राशि वाले लोगों को चहल-पहल में रहना पसंद होता है. ये अपने पास ढेर सारा धन चाहते हैं, जिसे ये खुले हाथों से खर्च करें. किसी संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सिंह राशि के लोग सर्वोत्तम रहते हैं. यह दूसरों के आकर्षण के केन्द्र बने रहते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola