WB News : दुर्गापुर के विधान नगर मैरिज हॉल के पीछे लवारिस बैग में बम की अफवाह से मची अफरा -तफरी

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

WB News : पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थिति को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम को सूचना दी. बैग में बम की खबर की आशंका को देखते हुए लॉज के समीप काफी संख्या में तृणमूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जमा गई थी.

विज्ञापन

दुर्गापुर, अविनाश यादव : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के सुकांत पल्ली स्थित एक मैरिज हॉल के पीछे लावारिस बैग में बम (Bomb) होने की अफवाह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई . खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थिति को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम को सूचना दी. बैग में बम की खबर की आशंका को देखते हुए लॉज के समीप काफी संख्या में तृणमूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जमा गई थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक होने से इलाके में उत्तेजना फैल गई है.

चुनावी माहौल में लावारिस बैग में बम की अफवाह से मचा हड़कंप

चुनावी माहौल में इस तरह लावारिस बैग में बम की अफवाह से राजनीति हलचल तेज हो गई है. मैरिज हॉल के सामने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मनीषा सिकदर ने कहा की बुधवार रात से ही लॉज के पीछे एक बैग पड़ा देखा गया था, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घुरई, दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के पूर्व तृणमूल पार्षद लवली रॉय हॉल के समीप पहुंचे. दोनों पार्टियों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी गइै है. इलाके में तनावपूर्ण तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है. मामले की जांच जारी है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola