Weather Forecast: 48 घंटे में बदलेगा मौसम, चलेंगी तेज हवाएं, राजस्थान में अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast, राजस्थान में फिर लौटी ठंड.

Weather Forecast: राजस्थान में इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल प्रदेश में कोई एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ नहीं है. इस कारण बारिश संबंधी गतिविधियों की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Weather Forecast: राजस्थान में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. हालांकि कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है. इस सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है. आईएमडी के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

दो से चार डिग्री गिर सकता है पारा

आईएमडी के मुताबिक तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार, सात-आठ मार्च से राजस्थान में तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तेज उत्तरी हवाओं के कारण तापमान गिरा

राजस्थान में तेज उत्तरी हवाओं के कारण अनेक इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान कई इलाकों में गिर गया.

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस )
पाली 5.6
नागौर5.6
सीकर6.5
दौसा 6.7
चित्तौड़गढ़ 7.8
सिरोही 8
चूरू 8.8
बीकानेर 9.6
अजमेर 11.9
जयपुर 13.4
कोटा 14

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन


अगले पांच दिनों का मौसम

तारीखपूर्वी राजस्थान पश्चिमी राजस्थान
5 मार्चमौसम शुष्क बना रह सकता हैमौसम शुष्क बना रह सकता है
6 मार्चमौसम शुष्क बना रह सकता हैमौसम शुष्क बना रह सकता है
7 मार्चमौसम शुष्क बना रह सकता हैमौसम शुष्क बना रह सकता है
8 मार्चमौसम शुष्क बना रह सकता हैमौसम शुष्क बना रह सकता है
9 मार्चमौसम शुष्क बना रह सकता हैमौसम शुष्क बना रह सकता है
10 मार्चमौसम शुष्क बना रह सकता हैमौसम शुष्क बना रह सकता है

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola