RBSE 10th Result 2021: 99% से अधिक छात्रों ने लहराया परचम, राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान
RBSE 10th board Result Live update: राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसािट पर देख सकते हैं. 10th रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को RBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in जाना होगा.
10वीं के रिजल्ट में कुल 99.56% पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली नू बताया कि क्लास के 10वीं के रिजल्ट में कुल 99.56% पास हुए. इनमें से छात्राओं का रिजल्ट 99.62% और छात्रों का रिजल्ट 99.51% रहा.
अध्यक्ष डीपी जरोली ने जारी किया रिजल्ट
राजस्थान का बोर्ड अजमेर स्थित दफ्तर में अध्यक्ष डीपी जरोली ने जारी किया. इसी के साथ बोर्ड ने उपाध्याय के नतीजे भी घोषित किए. हालांकि पूरी जानकारी के लिए अभी कुछ देर इंतजार करना होगा.
परिणाम घोषित
राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसािट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं. हालांकि बोर्ड का वेबसाइट अभी क्रैश कर गया है. इसलिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
राजस्थान शिक्षा माध्यमिक बोर्ड का आधाकारिक वेबसाइट क्रैश हो गया है. बोर्ड आज क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाली है. छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर ही देख सकते हैं.

थोड़ी देर में कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचेंगे अध्यक्ष जरोली
अब से थोड़ी देर बाद राजस्थान बोर्ड अध्यक्ष डीपी जरोली बोर्ड दफ्तर के कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचेंगे. वे यहां पर RBSE क्लास 10वीं का परिणाम घोषित करेंगे. छात्र वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
प्रोविजनल मार्कशीट किया जाएगा जारी
राजस्थान बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट (Marksheet) भी जारी किया जाएगा. छात्र अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूल में कुछ दिन बाद बोर्ड की ओर से मार्कशीट उपलब्ध कराया जाएगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए