ePaper

राज्यसभा चुनाव : राजस्थान से केसी वेणुगोपाल की उम्मीदवारी का सचिन पायलट ने किया समर्थन

Updated at : 18 Mar 2020 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव : राजस्थान से केसी वेणुगोपाल की उम्मीदवारी का सचिन पायलट ने किया समर्थन

rajya sabha election : sachin pilot supports candidature of k c venugopal from rajasthan जयपुर (Jaipur) : राजस्थान (Rajasthan) के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए कांग्रेस (Congress) नेता केसी वेणुगोपाल (K C Venugopal) की उम्मीदवारी का बचाव किया. इससे एक दिन पहले भाजपा (Bharatiya Janata Party) ने कथित रूप से आरोप लगाया था कि वेणुगोपाल (Venugopal) बलात्कार (Rape) के आरोपों का सामना कर रहे हैं. कांग्रेस ने वेणुगोपाल को राजस्थान (Rajasthan) से राज्यसभा (Rajya Sabha) का उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की उम्मीदवारी का बचाव किया. इससे एक दिन पहले भाजपा ने कथित रूप से आरोप लगाया था कि वेणुगोपाल बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं. कांग्रेस ने वेणुगोपाल को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पिछले दिनों कथित रूप से आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वेणुगोपाल को राज्य से राज्यसभा भेज रहे हैं. पूनिया ने आरोप लगाया था कि वेणुगोपाल के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज है.

पायलट ने भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान में कहा, ‘हर चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए झूठे आरोप लगाना भाजपा की प्रवृत्ति है.’ पायलट ने कहा कि ‘तथाकथित आरोप’ वर्ष 2011 में लगाये गये थे और इस मामले में वर्ष 2018 में केवल प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

उन्होंने कहा कि सच्चे सबूतों के अभाव में आज तक उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पायलट ने एक बयान में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हर चुनाव में राजनीतिक हित साधने के लिए इस मुकदमे का जिक्र कर देती है.

हर चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए झूठे आरोप लगाना भाजपा की प्रवृत्ति है. ‘तथाकथित आरोप’ वर्ष 2011 में लगाये गये थे और इस मामले में वर्ष 2018 में केवल प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सबूतों के अभाव में आज तक उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. भाजपा हर चुनाव में राजनीतिक हित साधने के लिए इस मुकदमे का जिक्र कर देती है.

सचिन पायलट, उप-मुख्यमंत्री, राजस्थान

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता वेणुगोपाल के खिलाफ जिस मुकदमे को लेकर भाजपा के नेता मिथ्या प्रचार कर रहे हैं, उसकी सच्चाई यह है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और वेणुगोपाल सहित 22 नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ यह प्रकरण दर्ज हुआ था, जिसे तत्कालीन केरल की यूडीएफ सरकार को सत्ता से बाहर करने हेतु षड्यंत्रपूर्वक रचा गया था.

श्री पायलट ने कहा कि उक्त आरोपों के बावजूद वेणुगोपाल वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अलप्पुझा लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी हुए थे, जो क्षेत्र की जनता का उनके बेदाग चरित्र के प्रति अटूट विश्वास का परिचायक है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola