Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Rajasthan Rain Alert : अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश का एक और दौर राजस्थान में देखने को मिल सकता है. जानें सोमवार को कैसा रहेगा मौसम
Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के रेगिस्तान जैसलमेर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में अगले 4 दिनों तक हल्की एवं मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि विभाग के मुताबिक 22 अगस्त के बाद से पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग तथा दक्षिण में उदयपुर संभाग में फिर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश का एक और दौर प्रदेश में देखने को मिल सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 18 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर जबकी पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. पश्चिम राजस्थान में कहीं कहीं पर भारी बारिश हुई है. पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री धौलपुर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री चुरू में रिकॉर्ड किया गया.
Read Also : Weather Today: बिहार, झारखंड सहित इन राज्यों में होगी बारिश, केरल के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सम जैसलमेर में 75 मिलीमीटर दर्ज की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










