Rajasthan Rain Alert: जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Weather Forecast
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में बुधवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी. जयपुर, बीकानेर समेत कई और इलाकों में वर्षा हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में मौसम के तेवर तल्ख ही रहेंगे.
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान मौसम ने फिर करवट ली है. राजधानी जयपुर में अंधड़ के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है. मौसम में बदलाव के कारण जयपुर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, नागौर, अलवर, अजमेर समेत कई और जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र में राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के मुताबिक जयपुर, सीकर और झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज अंधड़ चलने की भी संभावना जताई है. आईएमडी ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा मौसम केंद्र ने जयपुर, चूरू, नागौर, अलवर, अजमेर समेत कुछ और इलाकों में गरज चमक के सा बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. कई जगहों पर आंधी भी चलने की संभावना है.
चार डिग्री न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना
राजस्थान में आंधी तूफान और बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.
Also Read: Rain Alert: आंधी-तूफान गरज और चमक के साथ बारिश, दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, IMD का ताजा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










