Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE : हार के बाद कांग्रेस में बवाल, क्या खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का जाएगा पद?
Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE : राजस्थान में पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. इस चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. कांग्रेस सिर्फ पांच जिलों में सिमट कर रह गई है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी अपना गढ़ इस चुनाव में नहीं बचा पाए. वहीं 6 मंत्रियों भी अपना प्रभार का जिला नहीं बचा पाए, जिसके कारण माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार में इन मंत्रियों का पर कतरा जा सकता है. राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
फाइनल रिपोर्ट
पंचायत चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. चुनाव आयोग ने फाइनल रिपोर्ट जारी किया है. फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक 4371 पंचायत समिति सदस्यों में से बीजेपी को 1985और कांग्रेस को 1852 सीट मिली है.
कांंग्रेस पार्टी सक्रिय
पंचायत चुनाव परिणाम के बाद कांंग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है. बताया जा रहा है जिन सीटों पर पार्टी की हार हुई है और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां पर कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने कि तैयारी में है
हरकत में कांग्रेस
पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस हरकत में आ गई है. कांग्रेस ने उदयपुर सीट पर प्रमुख और पार्षद तय करने के लिए नेताओं को भेजा है. कद्दावर नेता सत्येंद्र भरद्वाज पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं.
पायलट ने नहीं दिया कोई बयान
राजस्थान पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद भी अब तक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कोई बयान नहीं दिया है. सचिन पायलट के गढ़ अजमेर और टोंक में कांंग्रेस को करारी हार मिली है.
नहीं बचा पाए गढ़
राजस्थान में पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. इस चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. कांग्रेस सिर्फ पांच जिलों में सिमट कर रह गई है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी अपना गढ़ इस चुनाव में नहीं बचा पाए. वहीं 6 मंत्रियों भी अपना प्रभार का जिला नहीं बचा पाए, जिसके कारण माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार में इन मंत्रियों का पर कतरा जा सकता है.
जा सकता है मंत्रीपद
अशोक गहलोत की कैबिनेट विस्तार जल्द ही किया जाएगा. गहलोत कैबिनेट में काम और पंचायत चुनाव के आधार पर मंत्रियों से पद लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब है. उनसे पद लिया जा सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए