ePaper

खत्म होगा राजस्थान कांग्रेस का सियासी टशन? अब अशोक गहलोत ने कहा, 'सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर'

Updated at : 19 Jul 2021 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
खत्म होगा राजस्थान कांग्रेस का सियासी टशन? अब अशोक गहलोत ने कहा, 'सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर'

rajasthan congress crisis: पंजाब विवाद में कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. अशोक गहलोत ने कहा है कि सोनिया गांधी के हर फैसले सभी लोगों को मंजूर होना चाहिए.

विज्ञापन

पंजाब विवाद में कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. अशोक गहलोत ने कहा है कि सोनिया गांधी के हर फैसले सभी लोगों को मंजूर होना चाहिए. अशोक गहलोत के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस में सियासी टशन खत्म हो जाएगा.

राजस्थान के सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘कांग्रेस की परंपरा रही है कि हर मुद्दे पर निर्णय से पहले सभी लोगों से राय मशविरा होता है एवं सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलता है.’ गहलोत ने आगे लिखा कि अंत में पार्टी हाईकमान राय को ध्यान में रखकर फैसला ले लेता है तब सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उसे स्वीकार करने की परंपरा निभाते हैं.

गहलोत के ट्वीट से सियासी हलचल तेज- इधर, जयपुर के सियासी गलियारों में अशोक गहलोत के ट्वीट पर चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत पंजाब मामले के बाद सचिन पायलट खेमे की मांगों को हाईकमान के निर्देश पर मान सकते हैं. राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच पिछले एक साल से सियासी टशन जारी है. प्रभारी महासचिव अजय माकन इसे सुलझाने के लिए पिछले दिनों जयपुर दौरे पर भी आए थे.

गहलोत ने दी सिद्धू को सलाह- वहीं अशोक गहलोत ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई दी है. गहलोत ने इसी के साथ सिद्धू को सलाह देते हुए कहा है कि कांग्रेस के नीति को पालन करते हुए सभी को साथ लेकर चलें. राजस्थान के सीएम ने इसी के साथ अमरिंदर सिंह के सोनिया गांधी के प्रति दिए बयान का भी जिक्र किया.

Also Read: राजस्थान में लागू होगा कांग्रेस का पंजाब मॉडल? सिद्धू-अमरिंदर में सुलह के बाद गहलोत और पायलट को लेकर चर्चा तेज

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola