ePaper

Rajasthan News: अब बसपा से आए विधायकों ने खोला मोर्चा, अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

Updated at : 14 Jun 2021 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan News: अब बसपा से आए विधायकों ने खोला मोर्चा, अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

Ashok Gehlot Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट के बीच बसपा से आए विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया है. बसपा विधायकों ने कहा है कि अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार न होने की वजह से क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है. वहीं एक विधायक ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ राज्य में जल्द से जल्द राजनीतिक नियुक्ति भी होनी चाहिए.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट के बीच बसपा से आए विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया है. बसपा विधायकों ने कहा है कि अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार न होने की वजह से क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है. वहीं एक विधायक ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ राज्य में जल्द से जल्द राजनीतिक नियुक्ति भी होनी चाहिए.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार बसपा से कांग्रेस में आए विधायक लाखन सिंह और संदीप यादव ने अशोक गहलोत कैबिनेट में जल्द से विस्तार करने की मांग की है. संदीप यादव ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पिछले एक साल से अटका हुआ है. कांग्रेस हाईकमान जल्द से विस्तार करने पर विचार करें.

इनको मिल सकती है जगह- रिपोर्ट के मुताबिक बसपा से कांग्रेस में आए दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इनमें राजेंद्र गुढा और जोगिंदर अवाना का नाम सबसे आगे है. वहीं लाखन सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहते हैं. लाखन सिंह को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव बनाया है.

राज्य में होना है कैबिनेट विस्तार- बताते चलें कि राजस्थान में सचिन पायलट कैंप की नाराज़गी के बाद अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है. राजस्थान के नए कैबिनेट में सचिन पायलट कैंप से पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें रमेश मीणा, बृजेन्द्र ओला, मुरारी लाल मीणा, विश्वेंद्र सिंह का नाम प्रमुख है.

Also Read: Rajasthan News: कांग्रेस में बगावत के बीच सचिन पायलट ने पार्टी छोड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़िए

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola