कोरोना वायरस को हराने के लिए ‘आपरेशन नमस्ते!’ ईरान से आये 275 भारतीयों को जोधपुर में पृथक रखा गया

Updated at : 30 Mar 2020 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस को हराने के लिए ‘आपरेशन नमस्ते!’ ईरान से आये 275 भारतीयों को जोधपुर में पृथक रखा गया

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @PRODefRjsthn ON SUNDAY, MARCH 29, 2020, BEST QUALITY AVAILABLE** Jodhpur: Medics screen passengers, who were airlifted from Iran, before being sent for a mandatory isolation period to an Indian Army Wellness Facility in Jodhpur. (PTI Photo)(PTI29-03-2020_000032B)

operation namaste to defeat coronavirus जयपुर/नयी दिल्ली : कोरोना प्रभावित ईरान से दिल्ली लाये गये 275 भारतीय नागरिकों को पृथक करने के लिए रविवार को स्पाइसजेट और इंडिगो विमान से जोधपुर भेजा गया. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिकों को रविवार सुबह पृथक रहने के लिए जोधपुर भेजा गया है.

विज्ञापन

जयपुर/नयी दिल्ली : कोरोना प्रभावित ईरान से दिल्ली लाये गये 275 भारतीय नागरिकों को पृथक करने के लिए रविवार को स्पाइसजेट और इंडिगो विमान से जोधपुर भेजा गया. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिकों को रविवार सुबह पृथक रहने के लिए जोधपुर भेजा गया है.

वहीं, राजस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि जोधपुर पहुंचे सभी लोगों की हवाईअड्डे पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग की गयी. इसके बाद सभी नागरिकों को जोधपुर सैन्य स्टेशन स्थित वेलनेस केंद्र भेज दिया गया. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 14 अप्रैल तक 21 दिवसीय लॉकडाउन लागू है. इस दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय, घरेलू, और व्यावसायिक उड़ानों को निलंबित किया गया है.

undefined

पुरी ने ट्वीट में लिखा कि कोविड-19 से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने के प्रयास ‘आपरेशन नमस्ते!’ जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि ईरान से लौटे 275 भारतीय नागरिकों को स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली से इंडिगो और स्पाइससेट के विमान से पृथक रहने के लिए जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर सेना द्वारा स्थापित किये गये वेलनेस केंद्र में भेजा गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 979 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं और कोविड-19 से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 275 नागरिकों के जत्थे में छह बच्चों सहित 133 महिलाएं और 142 पुरुष शामिल हैं. सेना के प्रवक्ता कर्नल सोंबित घोष ने बताया कि इससे पूर्व 25 मार्च को ईरान से आये 277 भारतीय नागरिकों की सेना के मेडिकल दलों द्वारा निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola