ePaper

काम की तलाश में दिल्ली गयी आदिवासी महिला को ढाई लाख में बेचा, रेस्क्यू कर राजस्थान से लायी गयी लातेहार

Updated at : 28 Jun 2021 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
काम की तलाश में दिल्ली गयी आदिवासी महिला को ढाई लाख में बेचा, रेस्क्यू कर राजस्थान से लायी गयी लातेहार

Jharkhand News, लातेहार न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के गोठगांव ग्राम की एक आदिवासी महिला जलसी कुमारी (30) को बाल कल्याण समिति के द्वारा सोमवार को राजस्थान से रेस्क्यू कर लातेहार लाया गया. जिला विधि सह परीविक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त अबु इमरान की पहल पर उक्त महिला को राजस्थान से लातेहार लाया गया.

जिला विधि सह परीविक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जलसी की शादी आदिवासी रीति रिवाज से घर वालों ने कर दी थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा. इसके बाद वह अपनी ससुराल से भाग कर अपने मायके आ गयी. बाद में वह काम करने दिल्ली चली गयी थी. इसी दौरान जलसी कुमारी एक बिचौलिया राहुल कुमार के चंगुल में फंस गयी. राहुल उसे राजस्थान के चिमनपुरा ले जाकर राजकुमार शर्मा के हाथों ढाई लाख रुपए में बेच दिया.

Also Read: किसानों को उन्नत बीज व टानाभगतों को मिले कृषि उपकरण, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बोले, किसानों को उपलब्ध करायेंगे बाजार

24 मार्च 2021 को राजकुमार शर्मा ने जलसी से विवाह कर लिया, लेकिन राजकुमार शर्मा के घर वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. इसके बाद छह मई 2021 को वह भाग कर स्थानीय थाना मलसीसर पहुंच गयी और मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे स्थानीय स्वधार झुनझुन आश्रय गृह में भेज दिया. स्थानीय थाना के द्वारा जिला बाल कल्याण समिति, लातेहार से संपर्क कर उक्त महिला के बारे में जानकारी दी गयी.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड में एक बार फिर मानवता शर्मसार, पुलिया के नीचे कार्टून में मिला नवजात बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार के महुआडांड़ सब इंस्पेक्टर रविंद्र महली, महिला कांस्टेबल डोडलीवा कुजूर व बाल संरक्षण इकाई के महिला परामर्श अनीता की टीम राजस्थान गयी और जलसी कुमारी को वहां से लातेहार लाया गया. सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जलसी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola