Punjab News : निवेशकों को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सरकार ने शुरू की राइजिंग पंजाब
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Aug 2025 11:05 AM
उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा निवेशकों के साथ
Punjab News : उद्योगपतियों से सुझाव लेने और समस्याएं सुलझाने के लिए अमृतसर से उद्योग मंत्री ने “राइजिंग पंजाब’’ की शुरुआत की. उद्योग एवं बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि अब हमारे निवेशकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, हम खुद उनके पास जाएंगे.
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के औद्योगिक क्रांतिकारी विजन के तहत पंजाब में उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए काम किया जा रहा है. उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने अमृतसर से “राइजिंग पंजाब सुझाव से समाधान तक“ की शुरुआत की. इसमें माझा क्षेत्र के उद्योगपतियों से सुझाव लिये गये.
इस अवसर पर आए उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी बड़े शहरों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नई उद्योग-अनुकूल नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना, नए निवेश के लिए माहौल तैयार करना और सरकार-उद्योग जगत के बीच सीधा संवाद कायम करना है. मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल पंजाब में नए निवेश, अधिक रोजगार और लोगों की खुशहाली के नए दरवाजे खोलेगी. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुझाव से समाधान तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है.
उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं बातों में नहीं, काम में विश्वास रखता हूं. उद्योगपतियों के सुझाव मैंने नोट कर लिए हैं और जो भी काम होने वाले हैं, वे कुछ ही दिनों में पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरु नगरी है, पंजाब का प्रवेश द्वार है और यह दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनेगा. अमृतसर की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की अपार संभावनाएं हैं और सरकार उसके लिए काम करेगी.
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब राज्य इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा बीते समय में जारी पांच अलग-अलग नोटिफिकेशनों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं किसी भी राज्य सरकार ने नहीं दीं, जैसी हमारी सरकार ने उद्योगपतियों के लिए लागू की हैं. उन्होंने कहा कि निवेशक पंजाब सरकार की तारीफ करते हैं और हम कोशिश करते हैं कि उद्योगपतियों के लिए काम करें. ऐसा इसलिए क्योंकि यह हमारा फर्ज है.
उन्होंने कहा कि आप हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं और आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी ड्यूटी है. जो भी मुद्दे और समस्याएं होंगी, वे हल होंगी. आप सरकार को टैक्स देते हैं, हमारे युवाओं को रोजगार देते हैं और आपका ख्याल रखना मेरा और मेरे विभाग का फर्ज है.
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि मैं अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरूं. उन्होंने अमृतसर में यूनिटी मॉल बनाने और औद्योगिक पार्कों एवं फोकल प्वाइंट पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि ईएसआई अस्पताल को केंद्र सरकार से फंड लेकर और अपग्रेड किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि गोइंदवाल साहिब का औद्योगिक क्षेत्र, जो लंबे समय से उपेक्षित है, उसे औद्योगिक हब बनाया जाएगा. उन्होंने माझा क्षेत्र के उद्योगपतियों को “पंजाब इन्वेस्ट सम्मेलन“, जो 13 और 14 मार्च 2026 को मोहाली में होना है, में हिस्सा लेने का निमंत्रण भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










