जिला अस्पताल में मरीज के भोजन में निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर सवाल
मरीज के भोजन में निकला कीड़ा.
झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की लचर व्यवस्था और खाने की गुणवत्ता पर उठाए गंभीर सवाल।
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती एक मरीज के खाने में कीड़ा निकलने की घटना सामने आयी है. इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों में खासी नाराजगी देखी गयी.
मरीजों में दिखा असंतोष
जानकारी के अनुसार, परमाणपुर क्षेत्र की निशामणि बेहेरा को दस्त और उल्टी की शिकायत के बाद रविवार सुबह जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोपहर करीब एक बजे एसएचजी समूह के माध्यम से उन्हें भोजन में चावल, दाल और खट्टा परोसा गया. भोजन करते समय उसमें कीड़ा दिखायी देने पर निशामणि ने खाना छोड़ दिया. इधर, खाने में कीड़ा मिलने की सूचना फैलने के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों में भी असंतोष देखा गया. भोजन में कीड़ा निकलने की घटना ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं.
मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई
इधर, अस्पताल के मैनेजर ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मरीजों के लिए तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भोजन की तैयारी, भंडारण और वितरण व्यवस्था की नियमित जांच की मांग की गयी है. गौरतलब है कि अस्पताल के मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन पूर्व में अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आ चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए