Rourkela News: वट सावित्री पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं, पति की लंबी आयु के लिए करेंगी व्रत

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: वट सावित्री पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं, पति की लंबी आयु के लिए करेंगी व्रत

Rourkela News: वट सावित्री पूजा शनिवार को है. इसके लिए पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

Rourkela News: सावित्री अमावस्या शनिवार को पड़ने के कारण गुरुवार को झीरपानी के साप्ताहिक बाजार में फलों से लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी को भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके अलावा साड़ी की दुकानों से लेकर स्टेशनरी, पूजा सामग्री और फलों की दुकानों में भीड़ देखी गयी. सावित्री व्रत के लिए महिलाएं जरूरी सामान खरीदने में व्यस्त दिखीं. शनिवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना करेंगी.

फल विक्रेताओं में दिख रहा उत्साह

इस त्योहार को लेकर सेक्टर-19 निर्मल मुंडा इस्पात हाट, सेक्टर-18 डेली मार्केट, राउरकेला बिसरा चौक, राउरकेला मेन रोड व डेली मार्केट समेत पानपोष व एसटीआइ चौक समेत अन्य स्थानों पर फल विक्रेताओं की दुकानों पर तरह-तरह के फल सजे हुए थे. विक्रेताओं का कहना है कि सावित्री अमावस्या के अवसर पर फलों का कारोबार जोरों पर है. नवविवाहित जोड़ों के घरों में उत्सव जैसा माहौल है, क्योंकि शादी के बाद पहली बार सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा की तैयारी में जुटी हैं. सावित्री उत्सव के चलते बाजार में खरीद-बिक्री में तेजी आयी है. वहीं शनिवार को यह व्रत होने से शुक्रवार को भी बाजार में भीड़ होने की उम्मीद है. बाजार में केला 50 से 60 रुपये दर्जन, अंगूर 200 रुपये किलो, गन्ना 150 रुपये, संतरे 180 से 200 रुपये, लीची 200 रुपये, अनार 280 रुपये और अन्नानास 100 रुपये में बिक रहे हैं. फिर भी साल में एक बार आने वाली सावित्री पूजा के लिए व्रती महिलाएं बिना कीमत की परवाह किये फल और पूजा सामग्री खरीद रही हैं.

बंडामुंडा : अंगूर 200, सेब 200-300 रुपये किलो बिका

रेलनगरी बंडामुंडा में शनिवार को वट सावित्री पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जायेगा. इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी. इस पूजा को लेकर बंडामुंडा के सेक्टर-सी, सेक्टर-बी और डीजल कॉलोनी क्षेत्र के बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है. फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है. बाजार में आम 80 से 100 रुपये प्रति किलो, अंगूर 200 रुपये प्रति किलो और सेब 200 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. वहीं लीची 160 से 200 रुपये प्रति किलो, खरबूजा 60 रुपये प्रति किलो है, जबकि केला 60 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा है. शृंगार सामग्री 40 रुपये पैकेट, वट सावित्री पैकेट 20 रुपये पैकेट बेचा जा रहा है.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola