ePaper

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 17 Aug 2024 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
odisha rain alert weather update

Weather Update

Weather Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश का दौर जारी है. 3 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Weather Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा नदी क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से शुक्रवार सुबह उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया.

मध्य क्षोभमंडल स्तर तक पहुंचा चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग ने कहा कि इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक पहुंच गया और इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिम की ओर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, अगले दो से तीन दिनों में इसके गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

ओडिशा के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने क्योंझर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, देवगढ़, अंगुल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि बालासोर, भद्रक, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं.

  • बालासोर, भद्रक, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं
  • मौसम विभाग ने संबलपुर, बारगढ़, देवगढ़, अंगुल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है

जिलाधिकारी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार

एसआरसी ने संबंधित जिलाधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र तैयार रखने के निर्देश दिए. एसआरसी ने जिलाधिकारियों से कहा, ‘नालियों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना होगा और पर्याप्त पंप की व्यवस्था करनी चाहिए.

हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा व दिल्ली में बारिश का अलर्ट

अगर आप हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा और दिल्ली में रहते हैं तो इस हफ्ते अलर्ट रहने की जरूरत है. दरअसल, भारतीय मौसम विभाग ने अपने हालिया मौसम पूर्वानुमान में हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा और दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में इस सप्ताह बारिश की चेतावनी जारी की है.

Also Read

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, 18 जिलों के लिए येलो वर्निंग जारी

ओडिशा में अगले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है : मौसम विभाग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola